एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 97 साल की उम्र में निधन..

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का आज 97 साल की उम्र में निधन हो गया है। कामिनी कौशल हिंदी सिनेमा की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस थीं। आखिरी बार वो आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं। इसके अलावा वो साल 2023 में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह में शाहिद की दादी का किरदार निभा चुकी हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कामिनी कौशल के परिवार ने प्राइवेसी की मांग की है। कामिनी कौशल 40 के दशक की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में शामिल थीं। बॉक्स ऑफिस इंडिया की टॉप एक्ट्रेस लिस्ट में 1947 और 1948 में वो टॉप एक्ट्रेस रही हैं। उन्हें साल 2022 में आउटलुक इंडिया की 75 बेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में शामिल किया गया था।