सीएम विष्णु देव साय आज बिलासपुर दौरे पर, 329 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

बिलासपुर, 15 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करीब 6 घंटे 20 मिनट के बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शहर और जिले को 329 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत कोनी में नए संभागीय कमिश्नर कार्यालय के लोकार्पण से होगी, जिसके बाद वे शहर के कई स्थानों पर आयोजित विकास और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

2.20 बजे — पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी हेलीपेड, कोनी में आगमन

2.25–2.35 बजे — नए संभागायुक्त कार्यालय का लोकार्पण

2.45–4.30 बजे — पुलिस ग्राउंड: जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम, समाज प्रमुखों से मुलाकात

4.35–4.45 बजे — राजा रघुराज सिंह स्टेडियम: राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण

4.50–5.05 बजे — पुराना बस स्टैंड: वंदे मातरम् उद्यान का लोकार्पण, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान

5.20–5.50 बजे — साइंस कॉलेज मैदान: स्वदेशी मेला में शामिल

7.45–8.15 बजे — लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान: राउत नाच महोत्सव में शामिल

8.40 बजे — इरा रामा वर्ल्ड, तिफरा से रायपुर के लिए प्रस्थान

 

जिले को आज मिलेगी बड़ी सौगात

सीएम साय बिलासपुर जिले में कुल 47 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें

309 करोड़ 95 लाख रुपए के 42 कार्यों का शिलान्यास,

तथा 19 करोड़ 18 लाख रुपए के 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

इनमें स्मार्ट सिटी के ड्यूल पाइपिंग प्रोजेक्ट, विभिन्न सड़क एवं आधारभूत संरचना विकास कार्य प्रमुख हैं।

शहर में रूट डायवर्ट

सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था बदली गई है।
एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने बताया कि दोपहर बाद सीएम अलग-अलग मार्गों से गुजरेंगे। यातायात पुलिस ने वैकल्पिक रूट तय किए हैं ताकि यात्रियों को परेशानी न हो और आवाजाही सुचारू रहे।

बिरसामुण्डा की 150वीं जयंती पर भव्य आयोजन

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव भी आयोजित होगा, जिसमें—

प्रथम पुरस्कार: 50 हजार रुपए

द्वितीय पुरस्कार: 25 हजार रुपए

तृतीय पुरस्कार: 15 हजार रुपए

सांत्वना पुरस्कार: 10 हजार रुपए

प्रथम स्थान प्राप्त नर्तक दल को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।