रायपुर पुलिस ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के खिलाफ FIR दर्ज की है। शेखावत ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का जुलूस निकालने का विरोध करते हुए रायपुर पुलिसकर्मियों और SSP के घर में घुसने तक की धमकी दी थी।
पूर्व TI ने की शिकायत
इस मामले में पुरानी बस्ती थाना प्रभारी रह चुके इंस्पेक्टर योगेश कश्यप ने मौदहापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में कश्यप ने कहा कि शेखावत ने—
आपराधिक धमकी,
लोक सेवक को धमकाने,
और सम्मान को ठेस पहुँचाने जैसी बातें सोशल मीडिया पर कहीं।
जिसके बाद मौदहापारा पुलिस ने 15 नवंबर को BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।
FIR के बाद भी जारी धमकी
FIR दर्ज होने के बाद भी शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर फिर धमकी भरा बयान पोस्ट किया, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया है।
वीरेंद्र तोमर जेल में
उधर, हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर वर्तमान में रायपुर पुलिस की गिरफ्त में है और 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल में भेजा जा चुका है।
गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान
मामले पर राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा—
“छत्तीसगढ़ में अपराधी कोई भी हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। चाहे वह कोई भी क्यों न हो।”
