रायपुर. छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद की 21 जनवरी को होने वाले प्रादेशिक कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी बैठक संगठन के संरक्षक पूर्व मंत्री श्री अमितेष शुक्ल की मुख्य उपस्थिति में सम्पन्न हुई. श्री अमितेष शुक्ल ने बैठक में उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम को लेकर हमारी प्रथम बैठक है. हम सभी राज्य निर्माण आंदोलन के साथी हैं जो शहीद श्री विद्याचरण शुक्ल जी के नेतृत्व में हर चरण के आंदोलनों में साथ रहे. हम संगठन के प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों तक सम्पर्क कर कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनायेंगे. महामंत्री रामअवतार देवांगन ने कार्यक्रम के सुचारु संचालन हेतु विभिन्न कमेटियों के गठन का सुझाव दिया. प्रवक्ता नितिन कुमार झा ने कार्यक्रम की रुपरेखा पर विचार रखे. उपाध्यक्ष सांईं जल कुमार मसंद ने पूर्व की तरह संगठन को मजबूत बनाने की सलाह दिये. राज्य निर्माण आंदोलन हेतु अखण्ड धरना आंदोलन के अध्यक्ष डॉ. उदयभान सिंह चौहान ने संगठन के सालाना कार्यक्रमों के सुचारु संचालन हेतु प्रवक्ता नितिन कुमार झा की सराहना करते हुये प्रादेशिक सम्मेलन के कार्यक्रम संयोजक का प्रस्ताव रखा जिसे सभी ने अपना समर्थन दिया. प्रवक्ता नितिन कुमार झा सम्पूर्ण कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत किये. बीरेश शुक्ला ने सूचना तंत्र को मजबूत करने की सलाह दिये. आभा मुदलियार सम्मेलन के दिन सभी राज्य निर्माण

आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देने का विचार रखीं. अधिवक्ता मनोज ठाकुर एवं सुनील बाजारी ने भी अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किये.
बैठक में प्रदेश में बढ़ी हुई विद्युत दरों से जनता को हो रही परेशानी पर भी चिंता व्यक्त की गई. इस हेतु संगठन मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष एवं विद्युत नियामक आयोग के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर पूर्व की भांति विद्युत दर निर्धारित करवाने की मांग करेगा. मांग पूर्ण नहीं होने पर आगे आंदोलन किया जायेगा. बैठक में विकास गुप्ता, शिरीष अवस्थी, अखिलेश जोशी, डॉ. अजय शर्मा, संतोष शर्मा, रवि शर्मा, राहुल शुक्ला, चैतन्यधर दीवान अमलेश्वर, रामचरण यादव, नरेश साहू, अमरजीत कौर, मीरा तिवारी, मंदाकिनी साहू, सावित्री कश्यप, मनू सरदार, हामीद खान आदि उपस्थित थे. संगठन की आगामी बैठक 29 नवम्बर, शनिवार शुक्ल भवन निर्धारित की गई है.
