पॉपुलर उड़िया सिंगर हुमाने सागर का महज 34 साल की उम्र में निधन

पॉपुलर उड़िया सिंगर हुमाने सागर का 17 नवंबर को निधन हो गया है। सिंगर महज 34 साल के थे। उनकी मौत का कारण मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन बताया जा रहा है।

हुमाने सागर को अचानक तबीयत बिगड़ने पर 14 नवंबर की दोपहर करीब 1 बजे भुवनेश्वर के AIIMS (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) में भर्ती करवाया गया था। जांच में सामने आया कि उनके शरीर के कई ऑर्गन काम नहीं कर रहे हैं। वो एक्यूट ऑन क्रोनिक लीवर फेल्योर, डायलेटेड कार्डियोमियोपैथी, बाइलेटरल न्यूमोनिया से जूझ रहे थे। 2 दिन तक चले इलाज के बाद सिंगर का 17 नवंबर की रात 9 बजकर 8 मिनट पर निधन हो गया।

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

हुमाने सागर के निधन की खबर सामने आने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सिंगर को भावुक श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने आधिकारिक X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा है,

यह जानकर गहरा दुख हुआ कि हुमाने सागर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी दिल छू लेने वाली आवाज ने अनगिनत श्रोताओं के दिलों को छुआ है, और ओडिया संगीत में उनके योगदान हमेशा याद रखे जाएंगे। उनकी अमर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और इस कठिन समय में उनके शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।