छत्तीसगढ़ सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बिजली बिल हाफ योजना में बड़ा बदलाव किया है। अब तक 100 यूनिट तक मिलने वाली छूट को बढ़ाकर 200 यूनिट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है।
नई व्यवस्था 1 दिसंबर 2025 से लागू होगी। अब 400 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को पहले 200 यूनिट पर हाफ बिजली का लाभ मिलेगा। इससे लाखों परिवारों का मासिक बजट सुधरेगा।
🔹 कितना होगा फायदा?
पहले 200 यूनिट पर 800–900 रुपए तक बिल आता था
अब यह घटकर 420–435 रुपए तक रह सकता है
प्रदेश के 45 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 42 लाख उपभोक्ता इस योजना से लाभान्वित होंगे
🔹 4 महीने पहले बदला था नियम
1 अगस्त 2025 को सरकार ने 400 यूनिट की सीमा घटाकर 100 यूनिट कर दी थी। इस बदलाव के बाद लाखों परिवारों के बिजली बिल लगभग दोगुने हो गए थे। उपभोक्ता लगातार राहत की मांग कर रहे थे।
