दिल्ली में आज SIR (स्ट्रक्चरल इंटर्नल रिव्यू) को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल हुए। इस हाई-लेवल मीटिंग में 12 राज्यों के प्रभारी, पीसीसी अध्यक्ष और विधायक दल के नेता मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य एजेंडा—SIR प्रक्रिया की निगरानी, समीक्षा और प्रदेशों में संगठन को मजबूत करने की नई रणनीति तैयार करना रहा।
सूत्रों के मुताबिक, SIR रिपोर्ट के आधार पर प्रदेशों में संगठनात्मक फेरबदल को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी बड़े बदलाव की तैयारी है।
जिलाध्यक्षों की घोषणा जल्द—बैज लौटते ही बदलेगा समीकरण
जानकारी के अनुसार, दीपक बैज के छत्तीसगढ़ लौटने के बाद कभी भी नए जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान हो सकता है।
दरअसल, रविवार देर रात दिल्ली में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की मैराथन बैठक हुई।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्षों की सूची पर विस्तार से चर्चा की गई और लगभग सभी नामों को अंतिम रूप देने की बात सामने आई है।
