छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 11 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। नई सूची जारी होते ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के जिलाध्यक्षों की घोषणा को लेकर सियासी हलचल और तेज हो गई है। माना जा रहा है कि प्रदेश प्रभारी दीपक बैज की छत्तीसगढ़ वापसी के बाद आज ही नई PCC सूची जारी हो सकती है।
युवा कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों की सूची
घोषित सूची के अनुसार इन जिलों में नए चेहरे कमान संभालेंगे—
कांकेर: राजेंद्र राजू दुबे, महेंद्र नायक
बस्तर ग्रामीण: अभिषेक डेविड
जगदलपुर शहर: नीकेत राज झा
सुकमा: आर्यन चौहान
बेमेतरा: प्रांजल तिवारी
भिलाई नगर: इमाम खान
बिलासपुर ग्रामीण: सुनील पटेल
जांजगीर-चांपा: पंकज शुक्ला
सक्ति: प्रताप चंद्र
रायगढ़ ग्रामीण: उस्मान बैग
सारंगढ़-बिलाईगढ़: शुभम बाजपेई
नई नियुक्तियों से साफ है कि संगठन युवाओं को जिम्मेदारी देने के साथ-साथ बड़े स्तर पर बदलाव कर रहा है।
—
अब नजरें PCC जिलाध्यक्षों की सूची पर
सूत्रों के मुताबिक इस बार संगठन में परफॉर्मेंस-बेस्ड सिस्टम लागू किया जा रहा है।
हर छह महीने में जिलाध्यक्षों के काम का मूल्यांकन होगा। यही कारण है कि 41 जिलाध्यक्षों में से सिर्फ 5 ही दोबारा अपनी कुर्सी बचा सकते हैं—दुर्ग, पाटन, सरगुजा, अंबिकापुर और बलरामपुर के वर्तमान जिलाध्यक्षों की पोज़िशन मजबूत मानी जा रही है।
—
जिलाध्यक्षों की रेस में ये नाम सबसे आगे
कांग्रेस की संभावित सूची को लेकर कई नामों पर चर्चा तेज है—
रायपुर शहर: प्रमोद दुबे, सुबोध हरितवाल, कुमार मेनन, विनोद तिवारी
रायपुर ग्रामीण: प्रवीण साहू, उधोराम वर्मा, भावेश बघेल
कोरबा शहर: नत्थू, पालूराम
कोरबा ग्रामीण: मनोज
खैरागढ़: सुनील, अशोक साहू, हेमंत वैष्णव, रंजीत चंदेल
धमतरी: निशू, तारणी, पंकज महावर
इनमें से कौन अध्यक्ष बनेगा, इसका खुलासा सूची जारी होने के बाद ही होगा।
