रायपुर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी: बुजुर्ग से 1.09 लाख रुपये उड़ाए, आमानाका पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक अज्ञात आरोपी युवक ने बुजुर्ग को बातों में उलझाकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और कुछ ही घंटों में करीब 1 लाख 9 हजार रुपये उड़ा लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुई ठगी?

पीड़ित राजा राम वोहरा, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी टाटीबंध, ने थाने में दर्ज FIR में बताया कि
13 नवंबर सुबह करीब 11:30 बजे वे राधा कृष्ण मंदिर के पास लगे एटीएम से 5,000 रुपये निकालने गए थे। तभी एक अज्ञात युवक एटीएम के अंदर आया और बातचीत के दौरान उन्हें उलझाकर चालाकी से उनका एटीएम कार्ड ले लिया और वैसा ही दूसरा कार्ड वापस पकड़ा दिया।

पीड़ित को कार्ड बदलने का शक तक नहीं हुआ।

पैसे निकले तो खुली ठगी की पोल

अगले दिन पीड़ित के बेटे अमित वोहरा ने फोन पर बताया कि खाते से लगातार कई बार पैसे निकाले गए हैं। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि 13 नवंबर को 1,09,500 रुपये अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए निकाले गए।

पुलिस जुटी जांच में

आमानाका पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए

  • एटीएम के CCTV फुटेज खंगालने

  • संदिग्ध की पहचान करने

  • और ट्रांजैक्शन के समय व लोकेशन को ट्रेस करने
    जैसी प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा