रेलवे बोर्ड ने बदली रिज़र्वेशन चार्ट की प्रक्रिया, अब ट्रेन खुलने से 8 घंटे पहले नहीं बनेगा पहला चार्ट

रेलवे बोर्ड ने ट्रेन रिज़र्वेशन चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब ट्रेन के रवाना होने से कम से कम 8 घंटे पहले पहला रिज़र्वेशन चार्ट (First Chart) तैयार नहीं किया जाएगा। यह चार्ट पूरी तरह ऑटोमेटिक सिस्टम से बनेगा और जोनल रेलवे इसे मैन्युअली तैयार नहीं कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड का कहना है कि इस नयी व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और यात्रियों को पहले से कन्फर्मेशन की सटीक जानकारी मिल सकेगी।

10 जुलाई 2025 से लागू होगा नया नियम
सर्कुलर के मुताबिक सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाली ट्रेनों का पहला चार्ट अब पिछले दिन रात 9 बजे नहीं बनेगा। इसी तरह ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तैयार होने वाले नियम में भी संशोधन किया गया है।
नई व्यवस्था के तहत पहला चार्ट ट्रेन के प्रस्थान (Departure) से 8 घंटे पहले तक नहीं बनेगा, यानी चार्ट बनने का समय लचीला होगा और सिस्टम तय करेगा कि चार्ट कब तैयार करना है।

विशेष परिस्थिति में जोनल रेलवे को अधिकार
अगर कोई विशेष परिस्थिति होती है तो जोनल रेलवे स्थिति के आधार पर निर्णय ले सकती है, हालांकि सेकंड चार्ट का समय पहले जैसा ही रहेगा। रिमोट लोकेशन से चार्ट तैयार करने की गाइडलाइन भी अब ऑटोमेटिक प्रोसेस से ही फॉलो होगी।

सॉफ्टवेयर में भी होंगे बदलाव
इस बदलाव को लागू करने के लिए सीआरआईएस (CRIS) को सॉफ्टवेयर में आवश्यक परिवर्तन करने होंगे। रेलवे बोर्ड ने कहा है कि इससे चार्ट तैयारी में एकरूपता आएगी, अनियमितताएं कम होंगी और वेटिंग लिस्ट यात्रियों को पहले से साफ हो जाएगा कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं

रेलवे का यह कदम यात्रियों की सुविधा और पारदर्शी टिकट प्रणाली की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।