जस्टिस सूर्यकांत बनेंगे देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश, सोमवार को लेंगे पद की शपथ

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश सूर्यकांत सोमवार को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) पद की शपथ लेंगे। वे वर्तमान चीफ जस्टिस बीआर गवई का स्थान लेंगे, जो रविवार शाम को सेवानिवृत्त हो गए हैं।

जस्टिस सूर्यकांत ने अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक मामलों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A हटाने, बिहार में चुनावी मतदाता सूची संशोधन (SIR) और पेगासस स्पाइवेयर मामले जैसे कई अहम फैसलों और आदेशों में वे शामिल रहे।

15 महीनों तक संभालेंगे CJI का पद

30 अक्टूबर को उन्हें अगले CJI के रूप में नामित किया गया था। वे करीब 15 महीनों तक इस पद पर रहेंगे और 9 फरवरी 2027 को 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होंगे। उनके कार्यकाल को न्यायपालिका में कई बड़े सुधारों और संवैधानिक मामलों की सुनवाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हाल के मामलों में भी दिखी अहम भूमिका

जस्टिस सूर्यकांत हाल ही में उस संवैधानिक पीठ का हिस्सा रहे, जिसे राष्ट्रपति द्वारा विधानसभा से पारित विधेयकों के संदर्भ में राज्यपाल की भूमिका और अधिकारों पर निर्णय देने के लिए नियुक्त किया गया था।
वे राजद्रोह कानून से जुड़े उस आदेश का भी हिस्सा रहे, जिसमें उन्होंने निर्देश दिया था कि सरकार समीक्षा पूरी होने तक इस कानून के तहत नई FIR दर्ज न की जाए

जस्टिस सूर्यकांत का CJI के रूप में कार्यकाल कई महत्वपूर्ण मुकदमों और कानूनों से जुड़े निर्णयों के लिए निर्णायक माना जा रहा है।