छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर देश की सबसे बड़ी सुरक्षा समीक्षा बैठक की मेजबानी करने जा रही है। 28 से 30 नवंबर तक IIM नवा रायपुर परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मौजूद रहेंगे।
SPG की टीम आज रायपुर पहुंचेगी
प्रधानमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रहेगी।
स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की विशेष टीम आज (मंगलवार) रायपुर पहुंच रही है। यह टीम सम्मेलन स्थल और प्रधानमंत्री से जुड़े सभी लोकेशन्स का निरीक्षण करेगी। इसके चलते नवा रायपुर कई हिस्सों में सील व्यवस्था लागू की जाएगी।
सिविल लाइंस स्थित C-4 में बैठक जारी
सम्मेलन की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर C-4 डायल 112 कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक चल रही है। हर एजेंसी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।
तीन दिनों में कुल 8 सेशन
सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन होगा।
-
पहले दिन – 2 सेशन
-
दूसरे दिन – 4 सेशन
-
तीसरे दिन – 2 सेशन
मुख्य फोकस:
-
साइबर सिक्योरिटी
-
आतंकवाद विरोधी रणनीति
-
ड्रग्स नियंत्रण
-
सीमा प्रबंधन
-
राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े उभरते खतरे
अमित शाह और NSA डोभाल तीनों दिन मौजूद रहेंगे, जबकि पीएम मोदी संभावित रूप से 2 दिन सम्मेलन में शामिल होंगे।
26 और 27 नवंबर को रिहर्सल
सम्मेलन से पहले दो दिनों तक रिहर्सल चलेगी। सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल मजबूत करने के लिए ड्राई रन किया जाएगा।
राज्यों को करना होगा अपराध नियंत्रण पर प्रेजेंटेशन
सम्मेलन में देशभर के राज्यों के DGP और IGP शामिल होंगे।
हर राज्य अपराध नियंत्रण और सुरक्षा सुधार पर अपनी प्रस्तुति देगा। इन सभी प्रजेंटेशन के आधार पर एक मॉडल स्टेट चुना जाएगा, जिसकी तर्ज पर कॉमन गाइडलाइन तैयार की जाएगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का बंगला बनेगा अस्थायी PMO
सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के बंगले को अस्थायी PMO के रूप में उपयोग किया जाएगा। वहीं आसपास के इलाकों में सुरक्षा का भारी बंदोबस्त रहेगा।
