प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर ध्वजा फहराने के ऐतिहासिक क्षण का वीडियो साझा किया है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे “अत्यंत भावविभोर करने वाला अनुभव” बताया और इसे भारत के सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता के नए अध्याय की शुरुआत करार दिया।
https://x.com/narendramodi/status/1993248554509562065?s=20
मोदी ने लिखा कि शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ यह अनुष्ठान न केवल आध्यात्मिक महत्व रखता है, बल्कि विकसित भारत के नवजागरण का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा—
“राम मंदिर का गौरवशाली ध्वज, विकसित भारत के नवजागरण की संस्थापना है।”
प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए लिखा कि यह ध्वज—
-
नीति और न्याय का प्रतीक हो,
-
सुशासन से समृद्धि का मार्गदर्शक बने,
-
और विकसित भारत की ऊर्जा बनकर सदा आरोहित रहे।
पोस्ट के अंत में पीएम मोदी ने “जय जय सियाराम” लिखकर अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं।
अयोध्या में राम मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण का यह समारोह देशभर के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है। वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी लोगों की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
