रायपुर वनडे मैच टिकटों की जबरदस्त डिमांड, इंडोर स्टेडियम में अफरा-तफरी 3 दिसंबर को भारत–दक्षिण अफ्रीका मुकाबला

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरे वनडे मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा को लाइव खेलने देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।

पहले फेज में 20 हजार टिकट बिके

काउंटर और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से बिकने वाले पहले चरण के टिकटों को लेकर भारी उत्साह दिखा। अब तक लगभग 20 हजार टिकटें बिक चुकी हैं। वहीं दूसरे फेज की ऑनलाइन टिकट बिक्री 28 नवंबर से शुरू होने की संभावना है, जिसमें करीब 20 हजार टिकट और उपलब्ध होने की उम्मीद है।

इंडोर स्टेडियम में फिजिकल टिकट लेने उमड़ी भीड़

पहले फेज में ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले लोग जब सोमवार को इंडोर स्टेडियम में फिजिकल टिकट लेने पहुंचे तो वहां भारी भीड़ जुट गई।
स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व सीटों की बिक्री भी सोमवार को रखी गई थी। टिकट पाने की जल्दबाजी में सुबह 4 बजे से ही काउंटर के बाहर लंबी लाइन लग गई जबकि बिक्री सुबह 10 बजे से शुरू होनी थी।

धक्का-मुक्की और बैरिकेड तोड़ने की कोशिश

टिकट काउंटर पर भीड़ बढ़ने के साथ माहौल बिगड़ने लगा।

युवाओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी।

कुछ लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

इस दौरान लड़कियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

आयोजकों ने की संयम बनाए रखने की अपील

बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए आयोजन समिति ने फैंस और स्टूडेंट्स से अपील की है कि टिकट वितरण के दौरान धैर्य बनाए रखें। साथ ही सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

रायपुर में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर शहर में क्रिकेट fever चरम पर है और टिकटों की बिक्री आगे भी तेज रहने की उम्मीद है।