भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति दिसंबर माह में..

रायपुर 27 नवंबर 2025 : भारतीय जनता युवा मोर्चा  के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति दिसंबर माह में होगी। भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा अपनी नई टीम बनाने की तैयारी में जुटे है। भाजयुमो के पदाधिकारियों के अनुसार अध्यक्ष टिकरिया की टीम में अधिकांश नए चेहरे होंगे। भाजयुमो की नई टीम में सक्रिय युवाओं को मौका दिया जाएगा। जिलाध्यक्षों की सूची दिसंबर माह में जारी होने की संभावना है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने इस पर कड़ी निगरानी रखी है और जिला स्तर पर नेतृत्व को मजबूत करने के उद्देश्य से कई बदलावों पर विचार किया जा रहा है। यह कदम संगठन की टीम को युवा और ऊर्जावान बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

बीजेपी नेताओं के अनुसार भाजयुमो के नए जिलाध्यक्षों के चयन में तीन नामों को पैनल में शामिल किया जाएगा। पैनल में वहीं नाम शामिल होंगे, जो भाजपा के जिलाध्यक्ष द्वारा भेजा जाएगा।

इन नामों पर मंथन होगा और लिस्ट तैयार होगी। लिस्ट को भाजयुमो अध्यक्ष की कमेटी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भेजेंगे। वरिष्ठ नेता इन नामों पर मंथन करेंगे और फिर जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की जाएगी। भाजयुमो अध्यक्ष अपनी टीम का नाम फाइनल करके संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को देंगे। संगठन के पदाधिकारी इस टीम को फाइनल करेंगे और इसके बाद उसको सार्वजनिक किया जाएगा। नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का 70 प्रतिशत से ज्यादा पूरा हो चुका है। 30 नवंबर से पहले इसे पूरा करने का टारगेट रखा गया है।