कपिल शर्मा के कैफे पर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार….

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे में हुई फायरिंग के आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम बंधु मान सिंह सेखों है, जो गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग का अहम हैंडलर बताया जा रहा है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से PX-3 हाई-एंड पिस्टल (मेड इन चाइना) बरामद की है, जिसमें 8 जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस के मुताबिक सेखों के भारत में छिपे होने की सूचना मिली थी। सेखों पर आरोप है कि उसने फायरिंग की साजिश रची थी और शूटरों से लेकर लॉजिस्टिक सपोर्ट तक मुहैया कराया था।

दरअसल, कनाडा में कपिल के कैफे पर 10 जुलाई, 7 अगस्त और 18 अक्टूबर को 3 बार फायरिंग हो चुकी है। तीनों बार फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू नेपाली ने ली थी।

कपिल शर्मा का कैफे कनाडा के शहर सरी में है। इसकी 7 जुलाई, 2025 को ओपनिंग की गई थी। इसके तीन दिन बाद 10 जुलाई को कैफे पर फायरिंग की गई। कपिल के कैफे पर पहली बार फायरिंग 10 जुलाई को हुए थी। इस दौरान हमलावरों ने कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की थी। तब हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली थी।