भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच की दूसरे फेज की टिकट आज शाम 5 बजे मिलेगी…

रायपुर 28 नवंबर : 2025 भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में खेला जाना है। इसके लिए दूसरे फेज की टिकट बिक्री आज शाम पांच बजे से शुरू हो जाएगी। लोग https://ticketgenie.in से ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं।

इसके बाद इन टिकट काे इंडोर स्टेडियम काउंटर से फिजिकल पास में कंवर्ट 2 दिसंबर तक करा पाएंगे। पहले फेज में अब तक लगभग 20 हजार टिकट बिक चुकी है। ऐसे में 15 से 16 टिकट आज और बिक सकती हैं। CSCS के डायरेक्टर विजय शाह ने दैनिक भास्कर को बताया कि मैच की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।

वहीं इससे पहले इंडोर स्टेडियम में पहले फेज में ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले फिजिकल टिकट लेने पहुंचे। वहीं स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व सीटों की बिक्री भी सोमवार को हुई थी।

इसके लिए सुबह 4 बजे से ही काउंटर के सामने भीड़ जुट गई थी। हालांकि, स्टूडेंट्स टिकट की बिक्री सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इस दौरान सामने लाइन में खड़े युवाओं के बीच धक्की-मुक्की हो गई।

लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की भी कोशिश की। इस दौरान लड़कियों की पुलिस वालों से बहस भी हुई। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

वहीं पहले चरण में शाम 5 बजे टिकट बिक्री शुरू होते ही 17-18 हजार टिकट सिर्फ 15 मिनट में सोल्ड आउट हो गए। वेबसाइट पर ‘Sold Out’ दिखने से लोग कन्फ्यूज हुए कि सभी टिकट खत्म हो गए हैं, जबकि ऐसा नहीं है। सेकेंड राउंड में बाकी टिकट रिलीज की जाएगी। जिन्हें बाद में लोग फिजिकल टिकट में कंवर्ट करा पाएंगे।