अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान

मुंबई 28 नवंबर 2025 : अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। शुक्रवार को जारी टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है। जबकि विहान मल्होत्रा को उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 12 दिसंबर को क्वालिफायर-1 के साथ होगा। जबकि टीम 14 दिसंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 दिसंबर को खेला जाएगा।

अंडर-19 इंडिया टीम आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंदू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह, युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए पटेल, नमन पुष्पक, डी दीपेंश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन और एरोन जॉर्ज। स्टैंड बाय: राहुल कुमार, हेमचौदेशन, बीके किशोर और आदित्य रावत

अंडर-19 एशिया कप की शुरुआत 12 दिसंबर को भारत और क्वालिफायर-1 के मैच से होगा। टीम इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया है। जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें हैं।