राज्य पुलिस सेवा के 36 अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी में पदोन्नत

रायपुर29 नवंबर:2025राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के 36 अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी में पदोन्नत करने का फैसला लिया है। यह वेतनमान आईपीएस अवार्ड मिलने से पहले मिलने वाली सबसे उच्च श्रेणी मानी जाती है। इस पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों की पोस्टिंग अब पुलिस अधीक्षक (SP) या उसके समकक्ष रैंक पर की जा सकेगी।

वरिष्ठ प्रवर श्रेणी का वेतनमान उन अधिकारियों को दिया जाता है जिन्होंने 16 वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो। लेकिन पदों की कमी और प्रशासनिक विलंब के कारण कई अधिकारी लंबे समय तक पदोन्नति से वंचित रह जाते थे।मौजूदा सरकार ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए 16 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके सभी पात्र अधिकारियों को एक साथ वरिष्ठता और उच्च वेतनमान का लाभ प्रदान किया है।