रायपुर।
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की समय-सीमा सात दिनों के लिए बढ़ा दी है। पहले फॉर्म जमा करने की आखिरी तिथि 4 दिसंबर तय थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 11 दिसंबर 2025 कर दिया गया है। आयोग ने पूर्व आदेश को निरस्त करते हुए नया संशोधित शेड्यूल जारी किया है।
12 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों पर लागू नया शेड्यूल
संशोधित शेड्यूल छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों एवं केंद्र शासित क्षेत्रों में लागू होगा। नए आदेश के मुताबिक—
-
एन्यूमरेशन
-
बूथ पुनर्गठन
-
ड्राफ्ट रोल प्रकाशन
-
क्लेम–ऑब्जेक्शन की प्रक्रिया
सभी चरण अब नई तिथियों के भीतर सम्पन्न कराए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में 86% सत्यापन पूरा
राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान 4 नवंबर से चल रहा है। बीएलओ प्रदेशभर में घर-घर जाकर पंजीकृत मतदाताओं के विवरण का सत्यापन कर रहे हैं।
जारी आंकड़ों के अनुसार—
-
अब तक 1 करोड़ 82 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
-
कुल पंजीकृत मतदाता: 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737
-
यानी लगभग 86% सत्यापन का कार्य पूरा
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के लिए समय-सीमा बढ़ाना आवश्यक था ताकि छूटे हुए मतदाता भी शामिल हो सकें।
अभियान के प्रति गंभीरता और पारदर्शिता
राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार बीएलओ से लेकर जिला स्तर तक अधिकारी इस काम को पूरी गंभीरता से अंजाम दे रहे हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि
-
मृत मतदाताओं का नाम हटे,
-
नए योग्य मतदाताओं का नाम जुड़े,
-
और पते/विवरण संबंधी सभी सुधार समय पर हो सकें।
