छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह बैठक मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। राज्य के प्रशासनिक और नीतिगत फैसलों के लिहाज से यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने रखे जाएंगे।
बैठक में वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा सहित कई प्रमुख विभागों के एजेंडा प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें विकास योजनाओं की प्रगति, नई परियोजनाओं की स्वीकृति, बजट प्रावधानों और नीतिगत बदलावों पर निर्णय शामिल हो सकते हैं।
रायपुर में टीम इंडिया की एंट्री, रोहित-विराट को देखने उमड़ी भीड़; आज स्टेडियम में होगी दोनों टीमों की प्रैक्टिस
सरकारी अधिकारियों का कहना है कि मंत्रालय आने वाले दिनों में राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और कारोबार के अनुकूल माहौल तैयार करने पर फोकस करेगा। ऐसे में कैबिनेट बैठक में लिए जाने वाले फैसले राज्य की विकास गति पर सीधा प्रभाव डाल सकते हैं।
बैठक को लेकर सभी विभागों ने अपने प्रस्ताव और रिपोर्ट तैयार कर ली हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद आगे लागू किया जाएगा।
