साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने की राज निदिमोरू से शादी, सामने आई वेडिंग की इनसाइड तस्वीरें

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने सोमवार को अपने लॉन्ग-टाइम ब्वॉयफ्रेंड और फैमिली मैन 3 के डायरेक्टर राज निदिमोरू से शादी कर ली। इस खास पल की जानकारी खुद सामंथा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर करके दी।

शादी का समारोह बेहद निजी रखा गया था, जिसमें सिर्फ परिवार और चुनिंदा करीबी दोस्तों ने ही हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर शेयर हुई तस्वीरों में शादी की लोकेशन, सजावट और रस्मों की झलक देखकर फैंस उत्साहित हैं।

शादी के कुछ समय बाद ही सामंथा की करीबी दोस्त और फैशन डिजाइनर शिल्पा रेड्डी ने भी वेडिंग की इनसाइड तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में घर की खूबसूरत साज-सजावट, सिंपल लेकिन एलीगेंट सेटअप और शांत माहौल फैंस का ध्यान खींच रहा है।

एक फोटो में सामंथा लाल साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर दिख रही मुस्कान साफ बताती है कि वह राज के साथ अपने जीवन का नया सफर शुरू करने के लिए बेहद खुश और उत्साहित हैं।

राज और सामंथा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, और फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।