ऑलराउंडर मोईन अली ने IPL 2026 से हटकर पाकिस्तान लीग (PSL 2026) में खेलने का फैसला लिया

फाफ डू प्लेसिस के बाद अब इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भी IPL 2026 से हटकर PSL 2026 में खेलने का फैसला किया है। चार दिनों में ऐसा कदम उठाने वाले वे दूसरे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

29 नवंबर को RCB के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने IPL से नाम वापस लेकर पाकिस्तान सुपर लीग खेलने की घोषणा की थी। इसी बीच IPL का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होना है।

मोईन अली ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे PSL के नए दौर का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने लिखा कि यह लीग दुनिया की टॉप टी-20 लीगों में से एक है और हर टीम में वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी खेलते हैं।

उनके मुताबिक पाकिस्तान में खेलना हमेशा अच्छा अनुभव देता है। वहां क्रिकेट का स्तर ऊंचा है और दर्शकों का उत्साह खिलाड़ियों को पूरा दम लगाने पर मजबूर करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सफर भी यादगार रहेगा।

मोईन अली से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 29 नवंबर को घोषणा की थी कि वे IPL 2026 के ऑक्शन में अपना नाम नहीं डालेंगे।

फाफ ने 14 सीजन में 154 मैच खेले हैं और 4,773 रन बनाए (औसत 35.10, स्ट्राइक रेट 135.79)। वे CSK, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, RCB और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले हैं।

2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनका प्रदर्शन चोट की वजह से प्रभावित रहा, जिसमें वे 9 मैचों में 202 रन ही बना पाए।

सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा-14 सीजन के बाद इस बार ऑक्शन में नाम नहीं डाल रहा। भारत हमेशा मेरे दिल में खास जगह रखेगा… यह अलविदा नहीं है।’