रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। मैच के दौरान भारी भीड़, सुरक्षा और खिलाड़ियों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने पूरे शहर और आसपास के जिलों के लिए विशेष ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी किया है।
रायपुर शहर से आने वाले दर्शकों के लिए रूट
रायपुर से निकलने वाले दर्शक तेलीबांधा तिराहा – NH-53 – सेरीखेड़ी ओवरब्रिज – नया रायपुर मार्ग होकर स्टेडियम पहुंचेंगे।
इनके वाहनों की पार्किंग साईं अस्पताल और सेंध तालाब पार्किंग में की जाएगी। वहाँ से दर्शकों को पैदल स्टेडियम प्रवेश करना होगा।
क्या आप जानते है ? छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के कलेक्टरों की सूची, देखें आपके जिले में कौन है कलेक्टर
बिलासपुर दिशा से आने वालों के लिए रूट
बिलासपुर से आने वाले दर्शक धनेली नाला – रिंग रोड – विधानसभा चौक – मंदिर हसौद मार्ग से आगे बढ़कर नवागांव पहुंचेंगे।
वाहनों की पार्किंग स्टेडियम के पूर्व दिशा में स्थित परसदा और कोसा पार्किंग में की जाएगी।
बलौदाबाजार और खरोरा मार्ग
इन क्षेत्रों से आने वाले दर्शक विधानसभा ओवरब्रिज – रिंग रोड-03 होकर परसदा और कोसा पार्किंग तक पहुंचेंगे।
धमतरी और जगदलपुर दिशा के लोग
इन क्षेत्रों से आने वाले दर्शक अभनपुर – केंद्री – मंत्रालय चौक – सेंध तालाब मार्ग से अपनी निर्धारित पार्किंग तक पहुंचेंगे।
नवा रायपुर में डेढ़ एकड़ के कैंपस में होगा इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का निर्माण
दुर्ग–भिलाई से आने वाले दर्शकों के लिए रूट
दुर्ग–भिलाई दिशा के वाहन टाटीबंध – रिंग रोड-01 – NH-53 – नया रायपुर मार्ग से स्टेडियम पहुंचेंगे।
महासमुंद और सरायपाली से आने वाले दर्शक
इनके लिए मार्ग आरंग – स्टेडियम टर्निंग तय किया गया है।
इनकी पार्किंग भी परसदा और कोसा पार्किंग में रहेगी।
पासधारी वाहनों के लिए विशेष पार्किंग
पासधारी (पास वाले) वाहनों के लिए स्टेडियम परिसर में A से G तक की विशेष पार्किंग बनाई गई है।
ऐसे वाहन सेरीखेड़ी ओवरब्रिज – नया रायपुर मार्ग होते हुए सीधे पार्किंग में प्रवेश करेंगे।
12 घंटे भारी वाहनों पर प्रतिबंध
ट्रैफिक पुलिस ने घोषणा की है कि मैच के दिन
⏱ दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक
नया रायपुर क्षेत्र में मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।
स्टेडियम में प्रतिबंधित वस्तुएं
सुरक्षा को देखते हुए स्टेडियम परिसर में कई वस्तुओं को प्रतिबंधित किया गया है। इनमें शामिल हैं—
-
शराब
-
तंबाकू उत्पाद
-
धारदार वस्तुएं
-
कांच/प्लास्टिक बोतलें
-
बड़े बैग
-
कैमरे
-
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
-
स्केट्स
-
पटाखे
-
वाद्य यंत्र
-
छाते
दर्शकों को सलाह दी गई है कि केवल आवश्यक वस्तुएं ही साथ रखें।
पुलिस की अपील
पुलिस का कहना है कि मैच के दौरान भारी भीड़ की संभावना है, इसलिए लोग समय पर घर से निकलें, निर्धारित मार्गों का पालन करें और अनावश्यक सामान न लाएं ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
