रायपुर, 03 दिसंबर 2025- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सड्डू, रायपुर द्वारा प्रशिक्षण सत्र 2025-26 के लिए जिले की विभिन्न सरकारी आईटीआई में गेस्ट लेक्चरर (Guest Lecturers) के 22 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र 16 दिसंबर 2025, शाम 5:30 बजे तक केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आज की टॉप खबरें: देश-दुनिया, राजनीति, मौसम और खेल की बड़ी अपडेट — 3 दिसंबर 2025
आवेदन कहाँ भेजें?
उम्मीदवार अपना आवेदन इस पते पर भेज सकते हैं—
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, विधानसभा रोड, एम.जी.एम.आई. हॉस्पिटल के सामने, सड्डू, रायपुर (छत्तीसगढ़), पिन 492014
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी raipur.gov.in पर उपलब्ध है।
क्या आप जानते है ? छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के कलेक्टरों की सूची, देखें आपके जिले में कौन है कलेक्टर
कुल 22 पदों पर होगी नियुक्ति
रायपुर जिले की विभिन्न आईटीआई में निम्न व्यवसायों के लिए गेस्ट लेक्चरर भर्ती की जाएगी:
आईटीआई सड्डू, रायपुर
-
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक – 1
-
स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिन्दी) – 1
-
आर्किटेक्चरल ड्राफ्ट्समैन – 1
-
इंटीरियर डिज़ाइन एंड डेकोरेशन – 1
आईटीआई हीरापुर
-
स्मार्टफोन टेक्नीशियन कम ऐप टेस्टर (6 माह) – 2
-
मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंसेज़ – 2
-
वर्कशॉप कैलकुलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग – 2
-
सोलर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) – 1
-
IOT टेक्नीशियन (स्मार्ट हेल्थकेयर) – 1
आईटीआई माना कैंप, रायपुर
-
इलेक्ट्रिशियन – 2
-
मैकेनिक डीज़ल – 1
-
वेल्डर – 1
-
मैकेनिक ट्रैक्टर – 1
-
स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेज़ी) – 1
-
मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग – 1
अन्य संस्थान
-
आईटीआई बंगोली – COPA (1)
-
आईटीआई तोरला – COPA (1)
-
आईटीआई आरंग – फिटर (1)
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने की सौजन्य भेंट
समय सीमा के बाद आवेदन मान्य नहीं
आईटीआई सड्डू रायपुर के प्राचार्य ने बताया कि आवेदन केवल निर्धारित माध्यम (स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक) से ही मान्य होंगे। 16 दिसंबर 2025 के बाद प्राप्त आवेदन पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।
