स्पोर्ट्स डेस्क, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 5 विकेट पर 358 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 359 रन का बड़ा लक्ष्य है। पहले वनडे में 17 रन से जीत दर्ज कर भारत पहले ही सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुका है।
छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर: दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 12 नक्सली ढेर, DRG के 3 जवान शहीद
🔹 भारत की पारी – विराट और गायकवाड़ के शतक से धमाका
टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनने वाली साउथ अफ्रीका को भारतीय बल्लेबाज़ों ने जमकर जवाब दिया।
✔ रोहित-यशस्वी की तेज शुरुआत लेकिन…
-
रोहित शर्मा ने शुरुआत में तीन चौके जड़े, लेकिन 14 रन बनाकर आउट हो गए।
-
यशस्वी जायसवाल भी 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
✔ कोहली–गायकवाड़ की 195 रन की पार्टनरशिप
-
विराट कोहली ने छक्के से पारी की शुरुआत की और 90 गेंदों में अपना लगातार दूसरा शतक पूरा किया।
-
कोहली ने 102 रन बनाए।
-
ऋतुराज गायकवाड़ ने सिर्फ 77 गेंदों में शतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक है।
✔ राहुल–जडेजा ने दी तेज़ रफ्तार
-
कप्तान केएल राहुल ने लगातार दूसरा अर्धशतक लगाते हुए 43 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए।
-
रवींद्र जडेजा 24 रन पर नाबाद रहे।
-
दोनों के बीच 69 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।
🔹 साउथ अफ्रीका की गेंदबाज़ी
-
मार्को यानसेन – 2 विकेट
-
लुंगी एनगिडी – 1 विकेट
-
नांद्रे बर्गर – 1 विकेट
📌 अब साउथ अफ्रीका के सामने 359 रन का लक्ष्य
रायपुर की धीमी पिच पर भारत ने बड़ा स्कोर बनाया है। अब देखना होगा कि अफ्रीका इस लक्ष्य को तक कर पाती है या नहीं।
