छत्तीसगढ़ में राजभवन का नाम अब आधिकारिक रूप से बदल दिया गया है। केंद्र सरकार के निर्देश के पालन में राज्यपाल सचिवालय ने ‘राजभवन’ की जगह नया नाम ‘लोकभवन’ लागू कर दिया है। आदेश जारी होते ही भवन परिसर में लगी पुरानी नाम पट्टिका उतारकर नई पट्टिका लगा दी गई, जिस पर बड़े अक्षरों में ‘लोकभवन’ लिखा है।
छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर: दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 12 नक्सली ढेर, DRG के 3 जवान शहीद
🔹 केंद्र सरकार के निर्देश पर नाम परिवर्तन
राज्यपाल सचिव ने बताया कि राज्यपालों के सम्मेलन–2024 में देश के सभी राजभवनों का नाम बदलकर लोकभवन रखने का प्रस्ताव पारित हुआ था।
इसी अनुशंसा के आधार पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने राज्यों को पत्र भेजा था। केंद्र के निर्देश के अनुसार, अब से सभी सरकारी कार्यों, पत्राचार, फाइल नोटिंग और आधिकारिक संदर्भों में राजभवन की जगह ‘लोकभवन’ नाम का उपयोग अनिवार्य होगा।
इंडिगो एयरलाइंस में बड़ा ऑपरेशनल ब्रेकडाउन: देशभर में 200 से अधिक उड़ानें रद्द, लाखों यात्री प्रभावित
🔹 आदेश के तुरंत बाद हटाई गई पुरानी पट्टिका
नाम बदलने का आदेश मिलते ही—
-
राजभवन परिसर से पुरानी नेमप्लेट हटाई गई
-
नई पट्टिका लगाई गई
-
वेबसाइट, दस्तावेज़, लेटरहेड और सभी आधिकारिक रिकॉर्ड में नाम परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो गई है
इस बदलाव के साथ छत्तीसगढ़ भी उन राज्यों की सूची में शामिल हो गया है, जहां राजभवन अब ‘लोगों का भवन—लोकभवन’ के रूप में जाना जाएगा।
