बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 50 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, 17 जिलों के DM भी अपग्रेड

बुधवार को बड़ा प्रशासनिक प्रमोशन बिहार सरकार ने reshuffle करते हुए 50 IAS अधिकारियों को प्रमोशन दे दिया है। इसमें 1996 से 2016 बैच तक के अधिकारी शामिल हैं। प्रोमोशन सूची में 2 एपेक्स पे स्केल, 3 प्रिंसिपल सेक्रेटरी, 28 विशेष सचिव और 16 अपर सचिव शामिल हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी प्रमोशन 1 जनवरी 2026 से लागू माने जाएंगे।

इंडिगो एयरलाइंस में बड़ा ऑपरेशनल ब्रेकडाउन: देशभर में 200 से अधिक उड़ानें रद्द, लाखों यात्री प्रभावित


🔹 किन अधिकारियों को मिला शीर्ष वेतनमान?

केंद्र में प्रतिनियुक्त 1996 बैच के दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को Apex Pay Scale प्रदान किया गया है—

  • विपिन कुमार, चेयरमैन, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण

  • राहुल सिंह, चेयरमैन, CBSE

इसके अलावा—

  • श्रीधर चेरिबोलू (वरिष्ठ अधिकारी, PMO)

  • राजेश कुमार (आयुक्त, कोसी प्रमंडल)

  • मयंक वरवड़े (निदेशक, BEP)
    को प्रोन्नत कर प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाया गया है।

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: अब काउंटर से भी ओटीपी आधारित तत्काल टिकट बुकिंग, प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी


🔹 17 जिलों के DM को भी बड़ा प्रमोशन

बिहार के 17 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को विशेष सचिव या अपर सचिव ग्रेड में अपग्रेड किया गया है। इनमें प्रमुख नाम—

विशेष सचिव ग्रेड में प्रमोशन पाए DM

  • नवल किशोर चौधरी – DM, भागलपुर

  • सुब्रत कुमार सेन – DM, मुजफ्फरपुर

  • धर्मेंद्र कुमार – DM, पश्चिम चंपारण

  • नवदीप शुक्ला – DM, बांका

  • आनंद शर्मा – DM, मधुबनी

  • नवीन कुमार – DM, जमुई

  • डॉ. विद्यानंद सिंह – DM, बक्सर

  • सुनील कुमार (I) – DM, कैमूर

  • पवन कुमार सिन्हा – DM, गोपालगंज

इसके अलावा पथ निर्माण, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, ग्रामीण विकास, वित्त और अन्य विभागों में कार्यरत अधिकारियों को भी विशेष सचिव बनाया गया है।


🔹 DM से अपर सचिव बने अधिकारी

2016 बैच के कई युवा DM को अपर सचिव ग्रेड दिया गया है। इनमें—

  • तनय सुल्तानिया – DM, आरा

  • तरणजोत सिंह – DM, मधेपुरा

  • विशाल राज – DM, किशनगंज

  • आरिफ अहसन – DM, शेखपुरा

  • विवेक रंजन मैत्रेय – DM, शिवहर

  • अनिल कुमार – DM, अररिया

  • अभिलाषा शर्मा – DM, अरवल

  • दीपेश कुमार – DM, सहरसा

इसके अलावा 7 अन्य अधिकारियों को भी अपर सचिव ग्रेड में प्रमोशन दिया गया है।