रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले रायपुर में भारत ने कोई वनडे मैच नहीं हारा था, लेकिन इस बार आखिरी ओवर में बाजी अफ्रीका के खिलाड़ियों ने पलट दी।
भारत की ओर से विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़े। दोनों बल्लेबाज़ों की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत ने 359 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था। कोहली की पारियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया, लेकिन टीम की हार ने फैन्स को मायूस भी किया।
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 50 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, 17 जिलों के DM भी अपग्रेड
मैच के दौरान हंगामा: फैन घुसा मैदान में
मुकाबले के बीच एक युवक सुरक्षा घेरे को तोड़कर मैदान में घुस आया। बाउंसरों ने उसे तुरंत कंधे पर उठाकर बाहर किया। इस घटना से कुछ देर के लिए सुरक्षाकर्मियों में हलचल मच गई।
शहर जाम, स्टेडियम खचाखच भरा
दोपहर के समय स्टेडियम जाने वाली सड़कों पर भारी जाम की स्थिति रही। तेलीबांधा चौक पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा। हजारों की संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे और थ्री-लेयर सिक्योरिटी चेक के बाद धीरे-धीरे एंट्री दी गई।
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: अब काउंटर से भी ओटीपी आधारित तत्काल टिकट बुकिंग
धोनी के सुपरफैन भी पहुंचे
एमएस धोनी के बड़े फैन राम बाबू भी इस मुकाबले को देखने पहुंचे। क्रिकेट प्रेमियों में मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह था, हालांकि भारत की हार से उनका जोश कुछ कम हुआ। फिर भी कोहली के शतक ने उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी।
