इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी नए साल पर लाखों श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने और आसान दर्शन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है।
नए साल पर बढ़ेगी भीड़, सुरक्षा व सुविधा की पुख्ता तैयारी
कलेक्टर शिवम वर्मा ने निर्देश दिए कि भीड़ प्रबंधन, पेयजल, पार्किंग, सफाई और सुरक्षा से जुड़े सभी इंतजाम समय पर पूरे किए जाएं। दर्शन के लिए लगने वाली लंबी कतारों को व्यवस्थित करने के लिए मंदिर परिसर में विशेष स्टेप्स और बैरिकेडिंग की जाएगी। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती भी रहेगी, ताकि भक्तों को आसानी से दर्शन मिल सकें और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India, LIC) ने अडानी ग्रुप समर्थित
ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार
कलेक्टर ने मंदिर को डिजिटल सुविधाओं से सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए हैं।
-
मंदिर की वेबसाइट को अपडेट किया जाएगा।
-
नया पोर्टल और मोबाइल एप विकसित किया जाएगा।
-
सहयोग राशि के लिए क्यूआर कोड सुविधा शुरू होगी।
-
ऑनलाइन दर्शन और अन्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।
तिल चतुर्थी महोत्सव 6 जनवरी से, सात दिवसीय मेला लगेगा
खजराना गणेश मंदिर में 6 जनवरी से तिल चतुर्थी महोत्सव की शुरुआत होगी। इस दौरान सात दिनों तक मेला लगेगा। भगवान गणेश को सवा लाख लड्डुओं का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत ध्वजा पूजन से होगी। मंदिर परिसर को फूलों और विशेष लाइटिंग से सजाया जाएगा।
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 50 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, 17 जिलों के DM भी अपग्रेड
कलेक्टर का मंदिर दौरा
बुधवार को कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंदिर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मंदिर के विकास से जुड़े मास्टर प्लान को देखा और विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही भक्तों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय पर अंतिम रूप देने को कहा।
