AI से बने एक वायरल वीडियो ने कांग्रेस और BJP के बीच राजनीतिक टकराव को बढ़ा दिया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रेड कारपेट वाले अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में चाय बेचते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने इसे X पर पोस्ट करते हुए लिखा— “अब ये किसने किया?”
वीडियो सामने आते ही बीजेपी ने इसे प्रधानमंत्री का अपमान करार देते हुए कांग्रेस पर हमला बोला।
बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया की हालत गंभीर, तीनों सेना प्रमुख पहुंचे अस्पताल
🔍 क्या है वीडियो?
इस कथित AI जनरेटेड वीडियो में PM मोदी हल्के नीले कोट और काली पैंट पहने दिखाई देते हैं। उनके हाथ में केतली और चाय के गिलास हैं। पीछे अंतरराष्ट्रीय झंडे और तिरंगा नजर आता है।
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वीडियो की आलोचना करते हुए कहा—
“रेणुका चौधरी द्वारा संसद और सेना का अपमान करने के बाद अब रागिनी नायक ने मोदी के चायवाले बैकग्राउंड का मज़ाक उड़ाया है।”
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी “OBC समुदाय से आने वाले मेहनती प्रधानमंत्री को स्वीकार नहीं कर पा रही।”
देशभर में 200 से अधिक उड़ानें रद्द, लाखों यात्री प्रभावित
