देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो लगातार तीसरे दिन क्रू की भारी कमी से जूझ रही है। नए DGCA सुरक्षा नियमों के बाद एयरलाइन के ऑपरेशन पर बड़ा असर पड़ा है। गुरुवार को देशभर के 10 से ज्यादा एयरपोर्ट पर 300 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिससे हजारों यात्रियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद में सबसे ज्यादा असर
न्यूज़ एजेंसी PTI के अनुसार, सिर्फ दिल्ली एयरपोर्ट पर ही 95 उड़ानें रद्द की गईं। इनमें 48 घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानें दिल्ली से प्रस्थान करने वाली थीं, जबकि 47 फ्लाइटें दिल्ली आने वाली थीं।
व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत
अन्य प्रमुख शहरों का हाल:
-
मुंबई – 86 फ्लाइट्स रद्द
-
बेंगलुरु – 50 फ्लाइट्स रद्द
-
हैदराबाद – 70 फ्लाइट्स रद्द
-
जयपुर – 4 फ्लाइट्स रद्द
-
इंदौर – 3 फ्लाइट्स रद्द
पुणे एयरपोर्ट पर स्थिति और भी खराब रही, जहाँ यात्रियों ने आठ घंटे से ज्यादा इंतजार की शिकायत की। भीड़ के कारण एयरपोर्ट के दोनों फ्लोर भर गए और तीन यात्री बेहोश भी हो गए।
अभी तक आपने वित्त वर्ष 2024-25 का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया है तो लेट फीस के साथ 31 दिसंबर 2025 फाइल कर सकते हैं…
यात्रियों को नहीं मिल रहा फ्लाइट कैंसिलेशन का मैसेज
कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें फ्लाइट रद्द होने की कोई जानकारी समय पर नहीं दी गई। न मैसेज आया, न कॉल। इससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी और बढ़ गई।
एक यात्री ने कहा—
“8 घंटे से ज्यादा इंतजार कर रहे हैं। एयरलाइन की ओर से कोई जानकारी नहीं। पूरा एयरपोर्ट यात्रियों से भर गया है।”
भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India, LIC) ने अडानी ग्रुप समर्थित सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 10% से ज्यादा की
DGCA के नए नियमों से बढ़ी परेशानी
1 नवंबर से लागू हुए DGCA के संशोधित क्रू-ड्यूटी टाइम नियमों ने एयरलाइंस की स्टाफिंग को प्रभावित किया है।
नए नियमों के तहत—
-
पायलट और केबिन क्रू के कार्य घंटे कम किए गए
-
आराम का समय बढ़ा
-
रात की उड़ानों पर अतिरिक्त सुरक्षा शर्तें लागू की गईं
इसका सबसे बड़ा असर इंडिगो पर पड़ा, क्योंकि इसकी उड़ानों की संख्या सबसे ज्यादा है।
DGCA से मिलने पहुंचे इंडिगो अधिकारी
लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए गुरुवार को इंडिगो के शीर्ष अधिकारी DGCA दफ्तर पहुंचे। बैठक में एयरलाइन ने अपने ऑपरेशनल संकट की जानकारी देते हुए कुछ नियमों में राहत या चरणबद्ध लागू करने का अनुरोध किया।
यात्रियों को सलाह
एयरपोर्ट अथॉरिटी और DGCA ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यात्रा से पहले:
-
फ्लाइट स्टेटस चेक करें
-
अपनी एयरलाइन से संपर्क करें
-
एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुँचें
हज 2026 की नई गाइडलाइन: सऊदी अरब में पति-पत्नी अब एक कमरे में नहीं रह सकेंगे, महिला–पुरुष आजमीनों को अलग ठहराया जाएगा
