जांजगीर-चांपा, 4 दिसंबर 2025। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें खरौद के लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय के प्रोफेसर का अपहरण कर उन्हें पूरी रात बंधक बनाया गया, मारपीट की गई और उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 25 लाख रुपए की मांग की गई। पुलिस ने इस गंभीर मामले में CAF जवान, एक शिक्षक और तीन अन्य युवकों सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।
गांव-गांव, बढ़ी व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीणों में बड़ी नई उम्मीद
CAF जवान 1 साल से गैरहाजिर, उधारी बढ़ने पर रचा अपहरण का प्लान
मुख्य आरोपी छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) का जवान करन दिनकर है, जिसकी दंतेवाड़ा में ड्यूटी लगी थी, लेकिन वह पिछले एक साल से सर्विस में शामिल नहीं हो रहा था। वह लोगों से उधार लेकर जीवन यापन कर रहा था। जब उधारी का दबाव बढ़ा तो उसने बोरसी स्कूल के प्राथमिक शिक्षक कार्तिकेश्वर रात्रे और 3 युवकों के साथ मिलकर एक आपराधिक योजना बनाई।
शिक्षक कार्तिकेश्वर रात्रे ब्याज पर पैसे देने का काम करता था और ससुराल के कारण प्रोफेसर को पहले से जानता था। उसी ने प्रोफेसर को आसान निशाना बताया और पूरी साजिश रची।
रास्ता रोककर किडनैप किया, 2900 रुपए लूटे और खदान में ले जाकर रखा
घटना 28 नवंबर की है। प्रोफेसर कॉलेज से पढ़ाकर लौट रहे थे तभी 4–5 युवकों ने उनका रास्ता रोककर उनसे 2,900 रुपए लूट लिए। इसके बाद उनकी बाइक में बिठाकर पामगढ़ के केसला गांव की खदान के पास ले गए और पूरी रात वहीं रखा।
आरोपियों ने प्रोफेसर को खाना-पीना और कंबल दिया, लेकिन इसी दौरान मारपीट कर 25 लाख रुपए की मांग की। पैसे न देने पर आरोपियों ने प्रोफेसर के कपड़े उतरवाकर न्यूड वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी दी।
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से मजबूत हो रहा किसानों का आर्थिक आधार
डर के कारण दिया 14 लाख का चेक, अगली सुबह बैंक में हंगामा कर बचाई जान
धमकी और भय के चलते प्रोफेसर ने अपने बैंक खाते में मौजूद 14 लाख रुपए का चेक आरोपियों को दे दिया। अगले दिन वे आरोपी प्रोफेसर को साथ लेकर बैंक पहुंचे।
लेकिन जैसे ही मौका मिला, प्रोफेसर बैंक के अंदर ही सुरक्षित जगह जाकर चिल्लाने लगे और हंगामा कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख आरोपी मौके से भाग निकले।
इसके बाद प्रोफेसर ने 1 दिसंबर को शिवरीनारायण थाने में शिकायत दर्ज कराई।
टीचर और CAF जवान की गहरी साजिश का खुलासा
जांच में सामने आया कि—
-
CAF जवान करन दिनकर 1 साल से ड्यूटी से गायब था
-
लगातार बढ़ती उधारी के चलते उसने अपराध का रास्ता चुना
-
बोरसी स्कूल के शिक्षक कार्तिकेश्वर रात्रे ने प्लान तैयार किया
-
दोनों ब्याज में पैसा देने का काम भी करते थे
-
प्रोफेसर के सरल स्वभाव को देखकर उसे निशाना बनाया गया
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करन दिनकर, कार्तिकेश्वर रात्रे सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
