दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGI Airport) पर शुक्रवार को इंडिगो यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर इंडिगो की सभी घरेलू उड़ानें आज रात 12 बजे (23:59 बजे) तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। अचानक हुए इस बदलाव से हज़ारों यात्रियों की यात्रा योजनाएँ प्रभावित हुई हैं और टर्मिनल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
अब टोल पर रुकने की जरूरत नहीं… अगले एक साल में हाईवे पर मौजूदा टोल वसूली सिस्टम खत्म हो जाएगा
5 दिसंबर की सभी इंडिगो घरेलू उड़ानें रद्द
जानकारी के मुताबिक, 5 दिसंबर 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली इंडिगो की सभी घरेलू फ्लाइटें ऑपरेशनल दिक्कतों के कारण कैंसिल कर दी गई हैं।
हालाँकि, अन्य एयरलाइन्स की उड़ानें अपने तय समयानुसार संचालित होंगी।
DIAL की एडवाइजरी: फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते इंडिगो की अधिकांश घरेलू उड़ानें देरी से चल रही थीं, जिसके कारण इन उड़ानों को रद्द करने का फैसला लिया गया।
DIAL ने यात्रियों से अपील की है कि—
“एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस सीधे एयरलाइन से वेरिफाई कर लें।”
यात्रियों को हो रही परेशानी
फ्लाइट कैंसिलेशन की वजह से IGI के टर्मिनलों पर
-
रिफंड और री-बुकिंग की लंबी कतारें
-
कई यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग उड़ानें मिस
-
परिवारों और बुजुर्गों को अतिरिक्त परेशानी
देखने को मिल रही है।
एयरलाइन की ओर से यात्रियों को SMS और ईमेल के जरिए अपडेट भेजे जा रहे हैं।
