जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, देशभर में लोग सर्दियों की छुट्टियों का पूरा मज़ा लेने के लिए नए-नए पर्यटन स्थलों की खोज में लग जाते हैं। नवंबर से फरवरी तक का समय भारत में ट्रैवल का पीक सीजन माना जाता है। इस दौरान बर्फीले पहाड़, साफ मौसम और एडवेंचर एक्टिविटीज़ यात्रियों को अपनी ओर खींचते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में घूमने के लिए देश की टॉप डेस्टिनेशन कौन-सी हैं।
🌨 मनाली: बर्फबारी देखने वालों की पहली पसंद
हिमाचल प्रदेश का मनाली सर्दियों में पर्यटकों से भर जाता है। रोहतांग पास और सोलंग वैली में बर्फबारी देखने और एडवेंचर स्पोर्ट्स करने हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। कपल्स और दोस्तों के लिए यह सबसे पॉपुलर स्पॉट है।
रणवीर सिंह की “धुरंधर” की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग — 17 साल में सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म
🌨 औली: इंडिया की स्कीइंग कैपिटल
उत्तराखंड का औली बर्फीले ढलानों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। दिसंबर–जनवरी में यहां भारी बर्फबारी होती है। स्कीइंग और एडवेंचर के शौकीनों के लिए यह टॉप डेस्टिनेशन है।
🌨 गुलमर्ग–श्रीनगर: कश्मीर की वादियों में विंटर पैराडाइज़
कश्मीर का गुलमर्ग बर्फीले नज़ारों और गोंडोला राइड के लिए खास है। सर्दियों में यहां का तापमान माइन्स में चला जाता है, लेकिन पर्यटकों की रौनक बनी रहती है। पहलगाम और श्रीनगर भी इस सीजन में बेहद खूबसूरत दिखते हैं।
🌤 राजस्थान: कड़ाके की ठंड में रेगिस्तान का अनोखा अनुभव
जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर और जोधपुर में सर्दियों के मौसम में घूमने का मज़ा दोगुना हो जाता है। जैसलमेर में डेजर्ट सफारी और कैंपिंग का अनुभव पर्यटकों को खूब पसंद आता है। ठंडी हवा और साफ आसमान राजस्थान को एक परफेक्ट विंटर डेस्टिनेशन बनाते हैं।
देश–दुनिया में आज क्या हुआ? टॉप 10 बड़ी खबरें एक नज़र में
🌫️ शिलॉन्ग–चेरापूंजी: बादलों के बीच खूबसूरत यात्रा
मेघालय में सर्दियों के दौरान मौसम बेहद सुहावना रहता है। शिलॉन्ग की हिल्स और चेरापूंजी के झरने और बादलों से ढकी वादियां पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं होतीं।
🌬️ लेह–लद्दाख: रोमांच चाहने वालों के लिए एक्स्ट्रीम एडवेंचर
सर्दियों में लद्दाख जाना आसान नहीं, लेकिन रोमांच पसंद यात्रियों के लिए यह सबसे यादगार यात्रा हो सकती है। यहां का ‘चादर ट्रेक’ दुनिया के सबसे कठिन और खूबसूरत विंटर ट्रेक में शामिल है।
🌥 गोवा: विंटर सीज़न में सबसे ज़्यादा भीड़
ठंड में गोवा घूमने वालों की संख्या बढ़ जाती है। कम ह्यूमिडिटी, शानदार बीच पार्टियां, EDM फेस्ट और वाटर स्पोर्ट्स इसे सर्दियों के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
🏜️ कच्छ का रण: रैन उत्सव की रौनक
गुजरात का कच्छ नवंबर से फरवरी तक ‘रण उत्सव’ के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। व्हाइट डेजर्ट में लगने वाला यह सांस्कृतिक महोत्सव हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है।
⛰ मसूरी–दार्जिलिंग: शांत माहौल, खूबसूरत मौसम
मसूरी और दार्जिलिंग दोनों ही सर्दियों में बेहद खूबसूरत दिखते हैं। कपल्स, फैमिली और सोलो ट्रैवलर्स के लिए यह दोनों जगहें बेस्ट हैं।
