बड़ी खबर: AAP ने खैरागढ़ चूना-पत्थर खदान परियोजना पर बनाई 10 सदस्यीय जांच समिति, 40 गांवों में करेगी पड़ताल

रायपुर– खैरागढ़ में प्रस्तावित चूना-पत्थर खदान परियोजना को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों के घायल होने और लगातार बढ़ते विरोध के बीच पार्टी ने 10 सदस्यीय जांच समिति गठित की है। यह समिति 40 से अधिक गांवों में जाकर ग्रामीणों से मिलकर पूरे मामले की जमीनी जांच करेगी।

फर्जी हस्ताक्षरों की शिकायतें

ग्रामीणों का आरोप है कि परियोजना के समर्थन में कई जगह फर्जी हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। कई लोगों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई है। समिति इन आरोपों की भी गहन जांच करेगी।

HRP जिलाध्यक्ष देवेंद्र साहू की हत्या की सुपारी लेने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

 जनसुनवाई पर सवाल

घटना के कुछ दिनों बाद ही प्रशासन ने 11 दिसंबर को जनसुनवाई तय कर दी है, जिससे ग्रामीण और संगठन नाराज हैं। AAP का कहना है कि जब विरोध तेज है और लोगों की आवाज अभी ठीक से सामने नहीं आई है, तब इतनी जल्दबाजी में जनसुनवाई उचित नहीं है।

पर्यावरण और आजीविका पर असर की जांच

समिति संभावित पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों पर भी रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसमें शामिल हैं—

AAP बोली—“वास्तविक स्थिति सामने लाना जरूरी”

पार्टी नेताओं का कहना है कि जांच समिति जनसुनवाई से पहले तथ्यात्मक स्थिति सामने लाएगी, क्योंकि स्थानीय स्तर पर विरोध लगातार बढ़ रहा है। उनका कहना है कि ग्रामीणों की सहमति और सुरक्षा को प्राथमिकता मिले, तभी ऐसी परियोजनाओं का निर्णय सार्थक होगा।