खैरागढ़ में बड़ा सरेंडर: CPI (माओवादी) के CCM रामधेर मज्जी सहित 12 नक्सलियों ने हथियार डाले

उत्तर बस्तर डिवीजन में सक्रिय और CPI (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) रामधेर मज्जी ने सोमवार को खैरागढ़ के कुम्ही गांव, बकरकट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस सरेंडर के साथ कुल 12 नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।

बिलासपुर में सनसनी: पोल्ट्री फार्म चलाने वाले युवक की हत्या, पत्थर बांधकर तालाब में फेंकी लाश

जानकारी के अनुसार, रामधेर मज्जी ने आत्मसमर्पण के दौरान एक AK-47 राइफल पुलिस को सौंपी। उनके साथ डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) रैंक के चंदू उसेंडी, ललिता, जानकी और प्रेम ने भी सरेंडर किया। इनमें से दो नक्सलियों के पास AK-47 और इंसास राइफल थीं।

62 लाख के इनामी ‘कबीर’ सहित 10 नक्सलियों ने CM मोहन यादव के सामने किया आत्मसमर्पण

इसी क्रम में, एरिया कमेटी मेंबर (ACM) स्तर के रामसिंह दादा और सुकेश पोट्टम भी आत्मसमर्पण करने पहुंचे। साथ ही पार्टी मेंबर (PM) लेवल के लक्ष्मी, शीला, योगिता, कविता और सागर ने भी पुलिस के सामने हथियार डाले।

पुलिस के मुताबिक, इनके पास से

  • AK-47

  • इंसास राइफल

  • SLR

  • .303 राइफल

  • .30 कार्बाइन
    सहित कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

सभी नक्सली एमएमसी (महाराष्ट्र–मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़) स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े थे, जिसकी पैठ तीन राज्यों के छह जिलों में फैली हुई थी। पुलिस सभी surrendered नक्सलियों से पूछताछ कर रही है ताकि क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों और नेटवर्क से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह सरेंडर क्षेत्र में माओवाद के कमजोर होते प्रभाव का बड़ा संकेत है।