सिमगा में पुलिस आवासीय एवं प्रशासकीय भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटित कलेक्टर ने जारी किया आदेश

योगेश यादव/ बलौदाबाजार, 8 दिसम्बर 2025। जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने थाना सिमगा के नए प्रशासकीय भवन तथा अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय भवनों के निर्माण हेतु भूमि आवंटित करने का आदेश जारी किया है।

जारी जानकारी के अनुसार, यह आवंटन पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार–भाटापारा के प्रतिवेदन के आधार पर किया गया है। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 237(3) के तहत नोयियत परिवर्तन करते हुए चिन्हांकित नक्शे के अनुसार शर्तों पर भूमि आवंटित की है।

यह भूमि आवंटित की गई है

ग्राम सिमगा, प.ह.न. 15, तहसील सिमगा की शासकीय भूमि

खसरा नंबर: 577/1

कुल रकबा: 21.6590 हेक्टेयर

आवंटित भूमि: 2.020 हेक्टेयर

यह भूमि विशेष रूप से थाना सिमगा के नए प्रशासकीय भवन एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के आवास निर्माण के लिए दी गई है। इससे न केवल पुलिस विभाग को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा, बल्कि सिमगा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की संभावना है।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश क्रमांक 38 के तहत यह कार्रवाई की गई है।