Skip to content
  • Sunday, March 8, 2026

skynewschhattisgrah

news portal

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • सरगुजा संभाग
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • नौकरी
  • टेक्नॉलाजी
  • Home
  • 2025
  • December
  • 9
  • बालोद में होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़

बालोद में होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का भव्य आयोजन

December 9, 2025
admin

बालोद में होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का भव्य आयोजन

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन एवं शुभंकर-लोगो का अनावरण

रायपुर, 09 दिसंबर 2025 : प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का आयोजन बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इस राष्ट्रीय आयोजन की तैयारी का शुभारम्भ आज स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव द्वारा कार्यक्रम स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमिपूजन के साथ किया गया। मंत्री श्री यादव ने इस अवसर पर राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ पर आधारित शुभंकर तथा ‘विकसित युवा, विकसित भारत’ थीम पर आधारित लोगो का अनावरण भी किया।

15 हजार से अधिक रोवर-रेंजर होंगे शामिल

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 में देश के विभिन्न राज्यों से 15 हजार से अधिक रोवर और रेंजर शामिल होंगे। यह आयोजन न केवल युवाओं की सहभागिता का अद्भुत संगम होगा, बल्कि इसमें राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में अनुशासन, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है। उन्होंने सभी नागरिकों और विभागीय अधिकारियों से इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपील की।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने व्यक्त की प्रसन्नता

भारत स्काउट गाइड, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा ने शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के नेतृत्व में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवसर छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन ने इस वृहद राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का अवसर देने के लिए शिक्षा मंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया और इसे सफल बनाने का आश्वासन दिया। जिला मुख्य आयुक्त श्री राकेश यादव ने आभार वक्तव्य में कहा कि मातृभूमि बालोद में इतने महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन का होना अत्यंत गर्व की बात है और यह आयोजन निश्चित रूप से ऐतिहासिक और यादगार बनेगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण रहे उपस्थित

भूमिपूजन कार्यक्रम में कलेक्टर बालोद, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जंबूरी डायरेक्टर श्री अमर क्षेत्री तथा स्काउट-गाइड संगठन से जुड़े अनेक अधिकारी और सदस्य सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tags: Balod district event, Balod Jamboree event, Chhattisgarh national jamboree, Dudhli Doundilohara venue, Jamboree preparations Chhattisgarh, National Rover Ranger Jamboree 2026, national youth gathering India, Rover Ranger India, Rover Ranger participation 2026, School Education Minister Gajendra Yadav, Scout Guide National Event, scouts and guides India, Viksit Yuva Viksit Bharat logo, Wild Buffalo mascot, youth jamboree 2026, छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय आयोजन, जंबूरी 2026 तैयारी, दुधली डौंडीलोहारा कार्यक्रम, बालोद जंबूरी आयोजन, बालोद जिले की बड़ी खबर, बालोद दुधली आयोजन 2026, राष्ट्रीय युवा कार्यक्रम, राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी 2026, राष्ट्रीय स्काउट गाइड आयोजन, रोवर रेंजर छत्तीसगढ़, रोवर रेंजर भागीदारी, वन भैंसा शुभंकर, विकसित युवा विकसित भारत लोगो, स्काउट गाइड कार्यक्रम 2026, स्काउट गाइड जंबूरी छत्तीसगढ़, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

Post navigation

बारनवापारा अभ्यारण्य में जंगल सफारी, स्टे और टिकटिंग की ऑनलाइन सुविधा
विद्यार्थियों में छिपे चैम्पियन को बाहर लाने में मददगार है खेल-कूद प्रतियोगिताएं : डॉ. चंदेल
Advertisement Carousel
× Popup Image
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Nov   Jan »

ताजा खबरें

राष्ट्रीय

अयोध्या में अमिताभ बच्चन का बड़ा निवेश: 2.67 एकड़ जमीन 35 करोड़ में खरीदी,

March 8, 2026
admin
बिजनेस

मीशो को 1500 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, कंपनी बोली- आदेश को कोर्ट में देंगे चुनौती

March 8, 2026
admin
सरगुजा संभाग

रायगढ़ में बुजुर्ग महिला से चैन स्नैचिंग: खुद को पुलिसकर्मी बताकर झपटी सोने की माला, दो आरोपी गिरफ्तार

March 8, 2026
admin
धर्म-संस्कृति

आज का राशिफल 8 मार्च 2026: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

March 8, 2026
admin

Contact

Owned by-  Aish Media & Marketing

Address: Shop No. 65, Second Floor, Samvet Shikhar Complex, Rajbandha Maidan

Mobile- 9752355307

Email- skynewschhattisgarh@gmail.com

Superior News

Superior News theme is a complete magazine theme, excellent for news, magazines, publishing and review sites. Amazing, fast-loading modern magazines theme for personal or editorial use. You’ve literally never seen or used a magazine that looks or works like this before.

Copyright © 2026 skynewschhattisgrah
Privacy Policy
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress