रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। विभाग ने कांस्टेबल (ड्राइवर) और कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) पदों के लिए आयोजित ट्रेड टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट सीजी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
यह घोषणा भर्ती प्रक्रिया के सभी चरणों—लिखित परीक्षा, PET, ट्रेड टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन—के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद की गई है।
कांग्रेस ने जारी की ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस कोऑर्डिनेटर्स की लिस्ट, छत्तीसगढ़ की दो महिला नेताओं को मिला स्थान
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित की थी। लिखित परीक्षा और PET में सफल अभ्यर्थियों को ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया गया था, जो निर्धारित केंद्रों पर आयोजित किया गया था। अब प्राधिकरण ने ट्रेड टेस्ट में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड व समग्र प्रदर्शन रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है।
कैसे देखें CG Police Constable Result 2025
-
आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं
-
“Recruitment” या “Result” सेक्शन पर क्लिक करें
-
Constable PET & Trade Test Result 2025 लिंक चुनें
-
रोल नंबर/पंजीयन नंबर डालकर सबमिट करें
-
स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा, डाउनलोड कर सकते हैं
रिजल्ट जारी होने के बाद अब अगले चरण के तहत अंतिम चयन सूची (Final Merit List) तैयार की जाएगी। विभाग जल्द ही कटऑफ और मेरिट से जुड़ी जानकारी भी जारी कर सकता है।
