कांग्रेस ने जारी की ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस कोऑर्डिनेटर्स की लिस्ट, छत्तीसगढ़ की दो महिला नेताओं को मिला स्थान

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के लिए 26 नए कोऑर्डिनेटर्स की सूची जारी की है। इस सूची में छत्तीसगढ़ से दो आदिवासी महिला नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इनमें जशपुर की अशिका कुजूर और मरवाही की अर्चना पोर्ते शामिल हैं। दोनों नेताओं को आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से रखने का अवसर मिला है।

इससे पहले भी छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को लगातार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ मिलने का सिलसिला जारी है। कुछ ही दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन को AICC के ओबीसी विभाग का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया था। इसके साथ ही त्रिलोक चंद्र श्रीवास और लेखराम साहू को भी ओबीसी विभाग में नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी मिली थी।

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी, उम्मीदवार cgpolice.gov.in पर देखें परिणाम

गिरीश देवांगन पहले छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (CMDC) के अध्यक्ष रह चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी नेताओं में माने जाते हैं। पार्टी द्वारा की गई ये नई नियुक्तियाँ तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं।

कांग्रेस की इन नियुक्तियों को छत्तीसगढ़ के राजनीतिक परिदृश्य में संगठनात्मक मजबूती और राज्य के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रतिनिधित्व देने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।