दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी से लौट रहे ”बम निरोधक दस्ता” के 4 जवानों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सागर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बम निरोधक दस्ता के जवानों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। हादसा उस समय हुआ जब सभी जवान ड्यूटी पूरी कर मुरैना से अपने घर लौट रहे थे

यह हादसा नेशनल हाइवे 44 पर बांदरी मालथौन के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ। लौटते समय जवानों का वाहन सामने से आ रही एक ट्रक से भिड़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

मेहुल चोकसी की भारत वापसी का रास्ता साफ, बेल्जियम सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम अपील भी खारिज की

मृतकों की पहचान

हादसे में जिन चार जवानों की मौत हुई है, उनमें शामिल हैं—

  • प्रधुमन दीक्षित (मुरैना)

  • अमन कौरव (मुरैना)

  • परमलाल तोमर (चालक) (मुरैना)

  • डॉग मास्टर विनोद शर्मा (भिंड)

एक जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

दुर्घटना में आरक्षक राजवीन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तुरंत सागर के बंसल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

डॉग सुरक्षित

जवानों के वाहन में एक पुलिस डॉग भी मौजूद था, जो इस दुर्घटना में सुरक्षित है।

यह हादसा जवानों और उनके परिवारों को गहरा सदमा देने वाला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।