रायपुर। मतदाता सूची में सुधार और अपडेट प्रक्रिया को देखते हुए चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। छत्तीसगढ़ भी इसमें शामिल है। अब प्रदेश में मतदाता फॉर्म 18 दिसंबर तक भर सकेंगे। पहले यह समय सीमा इससे पहले समाप्त हो रही थी।
BLO घर-घर दे रहे फॉर्म, हजारों आवेदन अब भी लंबित
प्रदेश में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। इसके बावजूद अभी तक हजारों आवेदन आयोग तक नहीं पहुंच पाए हैं। यही कारण है कि समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
कोरबा से बड़ी खबर: स्क्रैप यार्ड में विवाद के बाद तीन लोगों की गला घोंटकर हत्या, तीन संदिग्ध हिरासत में
फॉर्म नहीं जमा करने वालों को भेजा जाएगा नोटिस
आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं ने अब तक फॉर्म जमा नहीं किया है, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। यह प्रक्रिया अनिवार्य है और हर मतदाता को अपनी जानकारी सही रूप में उपलब्ध करानी होगी।
नए मतदाता जुड़ेंगे, गलतियां होंगी सुधारी जाएंगी
अधिकारियों के मुताबिक इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट करना है।
इसमें—
-
18+ नए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा,
-
मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे,
-
गलत नाम, आयु या पते जैसी त्रुटियों को सुधारा जाएगा।
