छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले

रायपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ कई आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत कोरबा, बेमेतरा, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है। तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) का प्रबंध संचालक (MD) नियुक्त किया गया है। वहीं अजीत बसंत को कोरबा कलेक्टर के पद से हटाकर सरगुजा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

इसके अलावा सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में भी कलेक्टर स्तर पर बदलाव किए गए हैं, जिससे इन संवेदनशील जिलों के प्रशासन में नई टीम काम संभालेगी। सरकार के इस फैसले को सुशासन और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में उठाया गया कदम बताया जा रहा है।