सारंगढ़-बिलाईगढ़।
जिला मुख्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरस्वती मेडिकल के संचालक खेमराज बानी के घर से 2 लाख 24 हजार रुपए की अवैध दवाएं जब्त की हैं। यह कार्रवाई 16 दिसंबर 2025 को की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर और रायगढ़ की संयुक्त टीम ने खेमराज बानी के मकान पर दबिश दी। जांच के दौरान घर में बिना औषधि लाइसेंस के एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाओं का भंडारण पाया गया।
दस्तावेज नहीं कर सके प्रस्तुत
छापे के दौरान खेमराज बानी दवाओं से संबंधित क्रय-विक्रय के दस्तावेज या वैध औषधि लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने दवाओं की गहन जांच की, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
14 प्रकार की दवाएं जब्त
खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग ने कुल 14 प्रकार की दवाओं को फॉर्म-16 के तहत विधिवत जब्त किया। जब्त दवाओं की अनुमानित कीमत ₹2,24,000 बताई जा रही है।
इन धाराओं के तहत कार्रवाई
प्रथम दृष्टया मामले में औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम की
-
धारा 18 (C)
-
दंडनीय धारा 27 (3) ii/2
के तहत कार्रवाई की गई है। आगे की जांच जारी है और नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विभाग की चेतावनी
खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस दवाओं का भंडारण या बिक्री जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
