नई दिल्ली, 18 दिसंबर 2025।
टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल ने अपने शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए शाश्वत शर्मा को अगले 5 वर्षों के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शाश्वत शर्मा का कार्यकाल 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा।
वर्तमान CEO गोपाल विट्टल भी 1 जनवरी 2026 से नई भूमिका में नजर आएंगे। उन्हें एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (Executive Vice President) नियुक्त किया गया है। इस पद पर वे भारती एयरटेल और उसकी सभी सहायक कंपनियों की निगरानी करेंगे।
Bloomberg की लिस्ट: दुनिया के 25 सबसे अमीर परिवार, टॉप-10 में अंबानी फैमिली शामिल
कंज्यूमर बिजनेस से लेकर CEO तक का सफर
एयरटेल ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि शाश्वत शर्मा फिलहाल कंपनी के CEO (नामित) हैं और एयरटेल के कंज्यूमर बिजनेस का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने मौजूदा CEO गोपाल विट्टल के साथ लंबे समय तक काम किया है, जिससे उन्हें कंपनी के सभी व्यावसायिक पहलुओं की गहरी समझ मिली है।
कंपनी के अनुसार, शाश्वत शर्मा इससे पहले चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और सभी प्रमुख ऑपरेशंस का नेतृत्व किया है। एयरटेल का कहना है कि शाश्वत शर्मा ने अपने हर पद पर बेहतरीन प्रदर्शन और ठोस परिणाम दिए हैं।
गोपाल विट्टल की नई जिम्मेदारियां
एयरटेल ने पूर्व CEO गोपाल विट्टल की भूमिका को लेकर कहा कि वे अपनी नई जिम्मेदारी में सिर्फ कंपनियों की निगरानी तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि डिजिटल और टेक्नोलॉजी, नेटवर्क रणनीति, प्रोक्योरमेंट और टैलेंट मैनेजमेंट जैसे अहम क्षेत्रों में ग्रुप स्तर पर तालमेल मजबूत करेंगे।
इसके साथ ही गोपाल विट्टल ग्रुप की दीर्घकालिक रणनीति पर भी फोकस करेंगे और संगठन को विकास के अगले चरण के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
Nissan Gravite से उठा पर्दा, 2026 की शुरुआत में होगी भारत में लॉन्च, बनेगी सबसे किफायती 7-सीटर MPV
अन्य नियुक्तियां भी घोषित
कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि गर्ग और रे दोनों 1 जनवरी 2026 से अपने-अपने नए पदों का कार्यभार संभालेंगे।
इसके अलावा, वर्तमान में जॉइंट कंपनी सेक्रेटरी और कंप्लायंस ऑफिसर के पद पर कार्यरत रोहित पुरी को भारती एयरटेल का कंपनी सेक्रेटरी और कंप्लायंस ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
नेतृत्व बदलाव से विकास को मिलेगी नई दिशा
एयरटेल का मानना है कि यह नेतृत्व परिवर्तन कंपनी को डिजिटल युग, 5G विस्तार और भविष्य की टेक्नोलॉजी के लिए और मजबूत बनाएगा। शाश्वत शर्मा के नेतृत्व में एयरटेल अपने कंज्यूमर और एंटरप्राइज बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की तैयारी में है।
