10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 के लिए मॉडल (सैंपल) प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं। ये मॉडल पेपर बदले हुए परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयार किए गए हैं, जिससे छात्रों को बोर्ड परीक्षा की सटीक तैयारी करने में मदद मिलेगी।
परीक्षा पैटर्न समझने में मिलेगी मदद
MPBSE द्वारा जारी मॉडल पेपर से विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा के
-
प्रश्नों के प्रकार (वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय)
-
अंक वितरण (मार्किंग स्कीम)
-
प्रश्नपत्र की संरचना
की पूरी जानकारी मिलेगी। इससे छात्र अपनी तैयारी को बेहतर रणनीति के साथ आगे बढ़ा सकेंगे।
सारंगढ़-बिलाईगढ़: बिना लाइसेंस दवाओं का भंडारण, 2.24 लाख की अवैध दवाएं जब्त
परीक्षा से दो माह पहले जारी हुआ फॉर्मेट
मंडल ने बोर्ड परीक्षा शुरू होने से लगभग दो माह पहले प्रश्नपत्रों का नया फॉर्मेट जारी कर दिया है। नए पैटर्न के अनुसार इस बार छोटे उत्तर वाले प्रश्नों की संख्या अधिक रखी गई है।
गौरतलब है कि MP Board की परीक्षाएं 7 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जिनमें प्रदेशभर से करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
कहां से डाउनलोड करें सैंपल पेपर
विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
👉 mpbse.nic.in
पर जाकर PDF फॉर्मेट में सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ये सैंपल पेपर आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बेहद जरूरी माने जा रहे हैं।
सैंपल पेपर क्यों हैं जरूरी
सैंपल पेपर छात्रों को यह समझने में मदद करते हैं कि—
-
मुख्य परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे
-
परीक्षा का पैटर्न क्या होगा
-
किस सेक्शन के लिए कितना समय देना चाहिए
इसलिए बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सैंपल पेपर को हल करना एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
रायपुर: जेडी फार्म हाउस में देर रात पार्टी और हंगामा, 22 युवक-युवतियों पर पुलिस की कार्रवाई
12वीं कक्षा के प्रश्नपत्र का पैटर्न
12वीं कक्षा के हिंदी विषय के सैंपल पेपर में—
-
प्रश्न 1 से 5 तक: 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न, प्रत्येक 1 अंक का
-
प्रश्न 6 से 15 तक: 10 प्रश्न, प्रत्येक 2 अंक का
-
इसके बाद: 4 प्रश्न जिनकी उत्तर सीमा 75 शब्द
-
आगे: 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न, उत्तर सीमा 120 शब्द
हालांकि, 12वीं उच्च गणित सहित कुछ अन्य विषयों में पैटर्न में आंशिक बदलाव किया गया है।
सभी विषयों के पेपर वेबसाइट पर उपलब्ध
MPBSE ने 10वीं और 12वीं के सभी विषयों के सैंपल पेपर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। विद्यार्थी इन मॉडल पेपर्स के आधार पर वार्षिक परीक्षा की प्रभावी तैयारी कर सकते हैं।
