CG बड़ी खबर… पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: राज्य में 35 एएसपी और 60 डीएसपी के तबादले,

राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी की गई सूची में कुल 35 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और 60 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के नाम शामिल हैं। इस फैसले को पुलिस प्रशासन में कार्यक्षमता बढ़ाने और बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

रायपुर ग्रामीण और राजनांदगांव में बदलाव

जारी आदेश के अनुसार, रायपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर को राजनांदगांव जिले का प्रभार सौंपा गया है। वहीं एएसपी राहुल देव शर्मा को रायपुर ग्रामीण का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।