प्रदेश अध्यक्ष, जिला, और तहसील साहू संघ के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन सामाजिक एकता का उदाहरण : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
साहू समाज के युवा पीढ़ी को संस्कारित और शिक्षित कर समाज को बढ़ाएंगे आगे : डिप्टी सीएम अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ साहू धर्मशाला के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण
लोरमी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज नगर पालिका लोरमी में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी के साथ साहू धर्मशाला भवन के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर तहसील साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में निर्विरोध निर्वाचित तहसील पदाधिकारियों ने शपथ ली। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नवदायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि प्रदेश साहू संघ का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ है। इसी तरह तहसील साहू संघ का चुनाव भी सर्वसम्मति से हुआ, जो समाज में बढ़ती जागरूकता और एकता का उदाहरण है। तहसील साहू संघ द्वारा जिले की 6 तहसीलों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज प्रदेश का सबसे बड़ा समाज है और बड़े समाज की बड़ी जिम्मेदारी होती है। समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए संगठन की योजनाओं और सामाजिक गतिविधियों को एकजुट होकर चलाने की आवश्यकता है। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कार, शिक्षा और राष्ट्रीयता की भावना से जोड़ना आवश्यक है, साथ ही अच्छे आचार, विचार और व्यवहार की शिक्षा भी देनी होगी।
श्री साव ने कहा कि समाज गरीब और अमीर के भेद से ऊपर होना चाहिए। सुख-दुख में समाज साथ खड़ा है, ऐसा अनुभव हर व्यक्ति को होना चाहिए। निर्विरोध निर्वाचन से समाज के सभी वर्गों में खुशी है और यह एक अच्छी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उदाहरण है। इससे समाज को देश और दुनिया के सामने एक सकारात्मक संदेश देने का अवसर मिला है।
उन्होंने समाजसेवी स्वर्गीय मुनिराम साहू जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके संघर्ष और समाज के लोगों के सहयोग से यह भवन बना है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नवनिर्मित हॉल का नाम मुनिराम साहू जी के नाम पर रखने का आग्रह भी किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि पहले की तुलना में समाज में जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक मतभेद नहीं, बल्कि एकता के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। प्रदेश, तहसील और ग्रामीण स्तर पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन होना समाज की परिपक्वता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि साहू समाज शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है और समाज के बच्चे पीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में चयनित हो रहे हैं।
समारोह में श्री थानेश्वर साहू जी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री बलदाऊ साहू जी, जिला साहू संघ अध्यक्ष श्री पुहुप राम साहू जी, डॉ उदय राम साहू जी, श्री बोधि राम साहू जी, जवाहर साहू जी, भवानी शंकर साहू जी, जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू , दिनेश साहू जी, रामनारायण साहू जी, भवानी साहू जी, श्री संतोष साहू जी, श्रीमती शीलू साहू जी, श्रीमती अनीता साहू जी, चंपा साहू जी, श्री धनेश साहू जी, रेखा साहू जी, पूर्णिमा साहू जी, दुर्केश साहू जी, तामेश्वर साहू जी, जीवन साहू जी, राजेश साहू जी,गांव केंद्र, तहसील इकाई, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधि गण एवं सामाजिक गण उपस्थित रहे।
…. ….
