शादी के बाद हनीमून पर सामंथा रूथ प्रभु, पति राज निदिमोरु के साथ पुर्तगाल के लिस्बन से शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपने पति राज निदिमोरु के साथ हनीमून एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में 1 दिसंबर 2025 को शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने पुर्तगाल के लिस्बन को अपनी छुट्टियों के लिए चुना है।

मंगलवार को सामंथा ने इंस्टाग्राम पर पति राज के साथ हनीमून की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों घूमते-फिरते, लोकल फूड का लुत्फ उठाते और लिस्बन की खूबसूरती को करीब से महसूस करते नजर आ रहे हैं। फैंस को कपल की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं और कमेंट्स में बधाइयों की बाढ़ आ गई है।

मशहूर पर्यटन स्थलों पर दिखा कपल

पुर्तगाल यात्रा के दौरान सामंथा और राज ने कई प्रसिद्ध जगहों की सैर की। दोनों फातिमा के सैंक्चुअरी में स्थित बेसिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ द रोजरी, पादराओ डॉस डेस्कोब्रिमेंटोस और आर्को दा रुआ ऑगस्टा जैसी ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों पर घूमते नजर आए।

तस्वीरों में दिखा सुकून और रोमांस

शेयर की गई तस्वीरों में कहीं राज बड़े से चॉकलेट डोनट को देखते हुए नजर आ रहे हैं, तो कहीं सामंथा शांत अंदाज में शहर के नजारों का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में डेजर्ट की खूबसूरत प्लेट भी दिखाई देती है, जबकि कुछ कैंडिड पलों में सामंथा गुलाबी बीनी पहने बेहद सुकून भरे मूड में नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों के साथ सामंथा ने एक छोटा लेकिन इमोशनल कैप्शन लिखा— “दिसंबर कैसा जा रहा है।”
कपल की यह हनीमून डायरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।